फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nachi police in the police station, firing was also done ... Station Officer Napa, 10 police personnel including Inspector suspended

Jhansi News: फायरिंग कर थाने में नाची पुलिस, थानाध्यक्ष नपा, दरोगा समेत 10 पुलिस कर्मी सस्पेंड

Fri, 24 Jun 2022 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nachi police in the police station, firing was also done ... Station Officer Napa, 10 police personnel including Inspector suspended
थाने में नाचते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

झांसी। सदर बाजार थाने में पैरोकार की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में खूब नाची पुलिस। डीजे पर डांस करते हुए लाइसेंसी असलहे से हर्ष फायरिंग भी की। हालांकि मामला 28 मई का है लेकिन आज जब वीडियो वायरल हुआ तो कार्रवाई का सोंटा भी चल गया। थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया जबकि दरोगा और नौ सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं एसएसपी ने सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


झांसी महानगर के सदर बाजार थाने में तैनात पैरोकार /हेड कांस्टेबल शिवशंकर दुबे की सेवानिवृत्ति 31 मई को होनी थी। इस उपलक्ष्य में पैरोकार के परिजनों की ओर से 28 मई को समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह सदर बाजार थाना परिसर में ही आयोजित किया गया था, जिसमें डीजे भी लगवाया गया था। आयोजन में परिजनों के अलावा सदर थाने व अन्य थानों में तैनात कर्मचारी भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान डीजे पर डांस करते हुए कांस्टेबल कुलदीप सिंह यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल हवा में लहराते हुए हर्ष फायरिंग की। तब ये मामला किसी के भी संज्ञान में नहीं आया था। इसका बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल हुआ। देखते ही देखते थाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। इस पर पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो की पड़ताल के बाद हर्ष फायरिंग करने वाले कांस्टेबल कुलदीप सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली गई है। उसे निलंबित भी कर दिया गया है। जबकि, थानाध्यक्ष अजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा सदर थाने में तैनात उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार अनुरागी तथा कांस्टेबल रविशंकर सिंह, शुभांकर वर्मा, महेंद्र सिंह, परमहंस, विकास तथा उल्दन थाने में तैनात रतेंद्र कुमार, नवाबाद थाने के सौरभ मिश्रा तथा पुलिस लाइन में तैनात मनमोहन यादव को निलंबित कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed