फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   n view of the hundred places was drought in Bundelkhand work

सूखे के मद्देनजर बुंदेलखंड में सौ स्थानों पर हुआ था काम

Sun, 24 Jul 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
n view of the hundred places was drought in Bundelkhand work
farmer, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। शासन ने सिंचाई विभाग कोे बुंदेलखंड में बारिश से पूर्व खोदे गए तालाबों के लिए 46 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। हालांकि, 81 करोड़ का बजट और आना बाकी है। मगर, यह भुगतान जिलाधिकारी की अनुमति के बाद ही ठेकेदारों को मिल सकेगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आदेश पर बुंदेलखंड में सूखे से निपटने के लिए सौ तालाब खोदने की योजना तैयार की गई थी, ताकि बारिश का अधिक से अधिक पानी का संचय किया जा सके। इन तालाबों को पंद्रह जून तक खोदा जाना था। सिंचाई विभाग ने बिना टेंडर व एग्रीमेंट कराए बिना ही यह काम तक समय में पूरा करा लिया था। इसमें छह तालाब झांसी जनपद में खोदे गए थे।
विज्ञापन



बाकी तालाबों की खुदाई ललितपुर, जालौन, महोबा, बांदा, हमीरपुर व चित्रकूट में हुई थी। यह प्रोजेक्ट 144 करोड़ का तैयार किया गया था, मगर काम 130 करोड़ में ही पूरा कर लिया गया। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण उपरांत तालाबों के कार्य को ओके कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, तालाबों की खुदाई का टेंडर व एग्रीमेंट न होने के कारण संबंधित ठेकेदार भुगतान के लिए परेशान थे और कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। अधिकारी भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे। शासन ने हाल में ही 130 करोड़ में 46 करोड़ रुपये का बजट सिंचाई विभाग को जारी कर दिया है। इससे ठेकेदारों ने राहत की सांस ली है। 

कोट

‘प्राप्त बजट में 25 करोड़ बेतवा नहर प्रणाली व 21 करोड़ बेतवा परियोजना के अंतर्गत खोदे गए तालाबों का भुगतान होगा। जिलाधिकारी के सत्यापन के बाद ही ठेकेदारों को उनके कार्य का भुगतान मिल सकेगा।’
वीके गुप्ता, मुख्य अभियंता (स्तर वन), सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed