फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   my covid center app

मेरा काविड केंद्र मोबाइल एप ले जाएगा कोविड जांच केंद्र तक

Sun, 29 Nov 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
my covid center app
झांसी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘मेरा कोविड केंद्र’ के नाम से एक मोबाइल एप को लांच किया जा रहा है। इसको इंस्टाल करने वाला व्यक्ति अपने पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड जांच सेंटर का मैप व सेंटर का पता जान सकेगा। शनिवार को सीएमओ कार्यालय में इसका प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा विभाग द्वारा टीमों का गठन कर चौराहों के अलावा कई जगहों पर जांच की व्यवस्था की गई है। लेकिन अब विभाग द्वारा मेरा कोविड केंद्र मोबाइल एप को लांच किया जा रहा है जिसके तहत मोबाइल में इंस्टाल होते ही एक क्लिक करते ही पांच किलोमीटर तक के दायरे में स्थित कोविड जांच केंद्र की दूरी के साथ ही नक्शे को दर्शाया जाएगा। वहीं कोरोना जांच की रिपोर्ट को भी एप के माध्यम से देखा जा सकता है। इसके अलावा कोविड जांच का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सीएचसी केंद्रों को भी कोविड जांच केंद्र में तब्दील किया जा रहा है। सीएमओ जीके निगम ने बताया कि मेरा कोविड केंद्र लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। जल्द ही इसकी शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed