{"_id":"5dbd95d38ebc3e93ae3f5197","slug":"musthara-station-pr-rukegi-intercity-express-jhansi-news-jhs151594515","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्तरा स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्तरा स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी
विज्ञापन
intercity express train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्तरा स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी
झांसी। झांसी - लखनऊ इंटरसिटी को झांसी महानगर से सात किलोमीटर दूर स्थित मुस्तरा स्टेशन पर सात नवंबर से एक मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इस ठहराव से मेडिकल कॉलेज के आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा। वह मुस्तरा स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन पकड़ सकेंगे।
झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली 11109 इंटरसिटी झांसी स्टेशन से सुबह 6.15 बजे चलकर लखनऊ दोपहर 12.05 बजे पहुंचती है। वापसी में लखनऊ से 11110 इंटरसिटी 4.40 बजे चलकर झांसी रात 10.35 बजे आती है। रास्ते में इस ट्रेन को चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, गोविंदपुरी, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में झांसी स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री सवार होते हैं। इनमें दैनिक यात्री भी शामिल रहते हैं। इन यात्रियों में मेडिकल कॉलेज के आसपास क्षेत्र के यात्रियों की संख्या भी शामिल रहती हैं। चूंकि, रेलवे अब झांसी स्टेशन के अलावा एक उप स्टेशन भी तैयार करना चाहता है, जिससे महानगर के दूसरे छोर पर रहने वाले यात्रियों को लाभ मिल सके। इसी पहल के तहत रेलवे ने मुस्तरा स्टेशन पर इंटरसिटी का ठहराव करने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी सात नवंबर से मुस्तरा स्टेशन पर रुकेगी। यहां एक मिनट का ठहराव दिया गया है। मुस्तरा स्टेशन पर झांसी से जाने वाली ट्रेन सुबह 6.25 बजे और लखनऊ से आने वाली गाड़ी रात 10.02 मिनट पर रुकेगी।