फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mustard, gram, pea sowing fast

सरसों, चना व मटर की बुआई तेज

Thu, 27 Oct 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mustard, gram, pea sowing fast
Swollen hands and feet of farmers - फोटो : demo
दो साल से सूखा की मार झेल रहे किसानों ने इस बार रबी सीजन में सरसों, चना व मटर की बुआई तेज कर दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कम पानी में पैदा होने वाली फसलें बोने की सलाह दी थी, जिसका असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

गेहूं की अंधाधुंध फसल पैदा करने से न केवल सिंचाई की ज्यादा आवश्यकता पड़ती है, बल्कि किसानों का खर्च भी अधिक होता है। दो साल से लगातार सूखा पड़ने के कारण किसानों की कमर टूट गई थी। इसलिए कृषि वैज्ञानिकों ने पिछले दिनों हुई रबी गोष्ठी में कम पानी में पैदा होने वाली फसलें बोने की सलाह दी थी। बुआई शुरू हुई तो इसका असर भी दिखाई देने लगा है। ज्यादातर किसान राई, सरसों, तोरिया, अलसी, चना, मटर और मसूर की बुआई कर रहे हैं। बुआई शुरू हुए अभी दस दिन ही बीते हैं। राई और सरसों की बुआई 8,542 हेक्टेयर के सापेक्ष अब तक 3,940 हेक्टेयर में हो चुकी है। तोरिया की बुआई 1,105 हेक्टेयर के सापेक्ष 915 हेक्टेयर, चना की बुआई 43,455 हेक्टेयर के सापेक्ष 3,464 हेक्टेयर, मटर की बुआई 61,692 हेक्टेयर के सापेक्ष 6,640 हेक्टेयर, मसूर की बुआई 12,978 हेक्टेयर के सापेक्ष 1,490 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुआई हो चुकी है। इसमें तिलहनी फसलों की बुआई करीब 49 प्रतिशत और दलहनी फसलों की बुआई लगभग दस प्रतिशत क्षेत्रफल में हो चुकी है।
विज्ञापन

किसान जिस तरह से कम पानी में पैदा होने वाली फसलों की बुआई करने में रुचि ले रहे हैं, उससे लगता है कि रबी फसलों की बुआई का जो लक्ष्य रखा गया है, वह पूरा हो जाएगा। अभी बुआई का सीजन नवंबर माह तक चलेगा। हालांकि, किसान अलसी की बुआई की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। शायद इसीलिए कृषि विभाग ने अलसी की बुआई 362 हेक्टेयर क्षेत्रफल में करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान जागरूक हो रहा है। वह कम पानी में पैदा होने वाली फसलें और फसल चक्र में बदलाव कर फसलों की बुआई कर रहे हैं।
- डा. बीआर मौर्य
जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed