{"_id":"5cfacdcebdec22074d53da76","slug":"murderur-arrest-after-nine-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी
Sat, 08 Jun 2019 02:19 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
police team
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नौ माह पहले तेलंगाना एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच मेें बोरे के भीतर मिली लाश के मामले का प्रेमनगर पुलिस ने खुलासा कर आरोपी इस्लाम को दबोच लिया है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक की गला दबाने के बाद जमीन पर कई बार पटककर हत्या की थी। आरोपी शव को बोरे में रखने के बाद आउटर मेें खड़ी तेलंगाना एक्सप्रेस में रखकर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि नौ सितंबर 2018 को तेलंगाना एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच के बाहर बने शौचालय के पास बोरे में खून से सनी लाश मिली थी। मौके पर पहुंची ललितपुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। मृतक की शिनाख्त थाना प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ निवासी सरताज उर्फ शक्ति के रूप में हुई थी। पहचान होने के बाद 18 सितंबर को विवेचना प्रेमनगर स्थानांतरित कर कर दी गई। विवेचना के दौरान पुलिया नंबर नौै निवासी इस्लाम का नाम सामने आया लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका था। एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।
शुक्रवार को प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने मुखबिर की सूचना पर पुलिया नंबर नौै के पास स्थित कालीबाड़ा मंदिर के पास से आरोपी इस्लाम को दबोच लिया। पूछताछ मेें आरोपी ने बताया कि मृतक सरताज उर्फ शक्ति पुलिस का मुखबिर था, जो अवैध रुपयों की मांग करता था और न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर इस्लाम ने अपने साथी थाना मोंठ के बरथरी गांव निवासी दीपक उर्फ बटलर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। तीन सितंबर को इस्लाम व दीपक ने सरताज को बुलाया। दोनों सरताज को अपने साथ सिमरधा बांध स्थित रेलवे लाइन के पास ले गए। यहां शराब पिलाने के बाद जब उसे नशा हो गया तो दोनों ने गला दबाने के बाद जमीन पर पटककर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में रखकर आउटर पर खड़ी तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच के शौचालय के पास रखकर भाग गए। टीम में प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, राजेश कुमार नागर, यादवेंद्र सिंह, अमित कुमार व मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
आरोपी को लेंगे रिमांड पर
इस हत्याकांड में शामिल आरोपी दीपक यादव जेल में है। पूछताछ के लिए प्रेमनगर पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेगी, जिसके बाद अन्य जानकारियां पुलिस के साथ आ सकेेंगी।