फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Letter received to MLA information about conspiracy to murder, interrogation of SP leader

Jhansi: विधायक को मिला पत्र, हत्या की साजिश की दी जानकारी, सपा नेता से हुई पूछताछ

Sun, 16 Oct 2022 05:57 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2022 05:57 PM IST
सार

जवाहर लाल राजपूत को पिछले दिनों रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र मिला था। जिसमें भेजने वाले का नाम गरौठा के आड़ी सड़क निवासी रविंद्र राजपूत लिखा हुआ था। पत्र में विधायक को बताया गया था कि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के इशारे पर उनकी और उनके पुत्र राहुल की हत्या की साजिश रची जा रही है

विज्ञापन
Letter received to MLA information about conspiracy to murder, interrogation of SP leader
भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत को एक पत्र मिला। जिसमें बताया गया कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। इसके लिए सपा के नेता की हरियाणा के एक शूटर से डील भी हो गई है। इस मामले में पुलिस ने सपा नेता से दो दिनों तक पूछताछ की, लेकिन बाद में मामला फर्जी पाया गया।

विज्ञापन

 


जवाहर लाल राजपूत को पिछले दिनों रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र मिला था। जिसमें भेजने वाले का नाम गरौठा के आड़ी सड़क निवासी रविंद्र राजपूत लिखा हुआ था। पत्र में विधायक को बताया गया था कि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के इशारे पर उनकी और उनके पुत्र राहुल की हत्या की साजिश रची जा रही है। पुलिया नंबर नौ में रहने वाले एक सपा नेता को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए सपा नेता की हरियाणा के एक शूटर से पांच लाख रुपये में डील भी हो गई है। एक लाख रुपये एडवांस भी दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन

 

विधायक ने पत्र की जानकारी डीआईजी को दी। पुलिस तत्काल पड़ताल में जुट गई। शुक्रवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए सपा नेता को बुलाया था। शनिवार को भी उनसे पूछताछ की गई। लेकिन, पड़ताल में मामला फर्जी पाया गया। पत्र भेजने वाले का भी पता नहीं चल पाया। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि जांच में मामला फर्जी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed