{"_id":"5f5105af8ebc3e537161f842","slug":"murder-jhansi-news-jhs1753521146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपी फरार
विज्ञापन
murder
- फोटो : DEHAT
चिरगांव (झांसी)। जुगयाना मुहल्ले में बुधवार की रात ग्यारह बजे आपसी विवाद में युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दोस्त की जमकर पिटाई की। उसका गला दबा दिया और सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चिरगांव के जुगयाना निवासी संजय (25) बुधवार की रात ग्यारह बजे घर के बाहर दोस्तों के साथ बैठा था। किसी बात को लेकर उसका विवाद पड़ोस में रहने वाले दोस्त से हो गया। गुस्से में पड़ोसी ने साथी के साथ मिलकर संजय की पिटाई की। गला दबा दिया। सिर पर पत्थर भी पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमलावर धमका कर चले गए।
घायलावस्था में संजय को पीड़ित के माता-पिता हाथ ठेले पर रखकर थाने ले गए। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। सीएचसी में डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही एसपी देहात राहुल मिठास और सीओ मोंठ चिरगांव पहुंचे। पिता सुरेश कुमार योगी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राहुल योगी और सोनू योगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दबिश दी जा रही है।