{"_id":"5ebc108b9b93393f3c3b1fdc","slug":"murder-accused-ran-away-madhya-pradesh-from-jhansi-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: आपसी विवाद में हत्या के बाद मध्यप्रदेश भागे आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: आपसी विवाद में हत्या के बाद मध्यप्रदेश भागे आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 13 May 2020 08:51 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 13 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो लोगों की हत्या करने के बाद हत्यारों के मध्यप्रदेश भागने की खबर सामने आई है। हत्यारों की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीमों ने दबोचने के लिए दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। घटना के बाद से ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। रक्सा थाना क्षेत्र के परासरी गांव में छक्कीलाल अहिरवार व जयनारायण अहिरवार के बीच की वर्षों से जमीनी विवाद सालों से चला आ रहा था। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई भी हैं।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व आंधी के कारण खेत में एक पेड़ गिरने पर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बीच सोमवार देर रात उक्त झगड़े ने उग्र रूप ले लिया था। दोनों परिवार आमने-सामने आ गए थे और जमकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
इसमें छक्कीलाल व जयनारायण की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया था। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व प्रधान विजयराम, श्रीपत, मेहरबान, बालकदास, फूलसिंह, दीपक, आकाश व बृजभान पर एफआईआर दर्ज की थी।
हत्यारोपियों को दबोचने के लिए चार टीमें गठित कर दी गई थीं। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मध्यप्रदेश भागने की जानकारी मिली। मध्यप्रदेश के एक जिले में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीमें रवाना हो चुकी हैं।
एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।