फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder accused caught in tol plaza

फास्टैग से टोल कटा, मोबाइल पर मैसेज आया, पुलिस दौड़ी और पकड़ा गया ड्राइवर का कातिल

Mon, 13 Jan 2020 01:17 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
murder accused caught in tol plaza
फास्टैग - फोटो : Amar Ujala

विद्यावती कॉलेज ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन विद्यानिधि मिश्रा के ड्राइवर इंद्रमणि तिवारी की हत्या कर गाड़ी लूटने के मामले में फास्टैग पुलिस के लिए बड़ा मददगार साबित हुआ है। यह पहली आपराधिक घटना है, जिसके खुलासे के लिए टोल टैक्स वसूली की यह तकनीक बड़ी कारगर साबित हो रही है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करके फार्च्यूनर को बरामद कर लिया है जबकि फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


गाड़ियों से टोल टैक्स वसूलने के लिए नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फास्टैग की व्यवस्था शुरू की है। इसका स्टीकर गाड़ी के आगे लगा दिया जाता है, जिसमें चिप लगी रहती है। टोल नाके से गाड़ी के गुजरते ही टैक्स अपने आप गाड़ी मालिक के एकाउंट से कट जाता है। इसमें गाड़ी को टोल पर ज्यादा रुकना नहीं पड़ता है और समय की बचत होती है। ओरछा में विद्यानिधि मिश्रा के ड्राइवर की हत्या कर गाड़ी लूटकर भागे बदमाशों तक पहुंचने में चिप मददगार साबित हुई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना के लगभग दो घंटे बाद गाड़ी ग्वालियर के बामौर टोल प्लाज से गुजरी थी। यहां फास्टैग के जरिये टोल टैक्स की कटौती हुई। टैक्स कटने का मैसेज विद्यानिधि के पुत्र मानस मिश्रा के मोबाइल पर आया। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। ओरछा पुलिस ने ग्वालियर पुलिस से संपर्क साधा। आगे भी चौकसी बढ़ा दी गई। मुरैना में गाड़ी के पहुंचते ही पहले से सतर्क पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने लूटी गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed