फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Munnutretion boys family get cow

कुपोषित बच्चों के परिवार को मिलेगी गाय

Wed, 14 Oct 2020 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Munnutretion boys family get cow
झांसी। कुपोषित बच्चों को पोषण के लिए दुधारू गाय दी जा रही। गाय की देखभाल के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए परिवार को नौ सौ रुपये गाय की देखभाल के लिए भी दिया जाएगा। अभी तक 36 बच्चों को गाय दी जा चुकी।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुपोषित बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के लिए पिछले माह इसकी शुरूआत की थी। इसके जरिए सभी कुपोषित बच्चों को दुधारू गाय दी जानी थी। अधिकांश कुपोषित बच्चे गरीबी रेखा से नीचे के परिवार से आते हैं। ऐसे में उनको गाय पालन का खर्च वहन करने में भी सहुलियत दी गई। बाल पुष्टाहार विभाग ने पिछले माह ही कुपोषित बच्चों की मैपिंग का काम पूरा किया है। उसके मुताबिक अभी तक कुल 24 बच्चों को दुधारू गाय दी जा चुकी। इनमें आठ बामौर, छह मोंठ, तीन चिरगांव, चार बबीना, दो बंगरा एवं एक मऊरानीपुर मेें दिया गया है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा.वाईके तोमर के मुताबिक इन सभी परिवारों को नौ सौ रुपये प्रतिमाह की दर से गाय के रखरखाव के लिए भी दिए जाएंगे। इस अभियान के तहत आगे भी कुपोषित बच्चों के लिए गाय दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed