फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Munna Bajrangi murder case CBI teams reaches Jhansi jail to investigate officers also interrogated

मुन्ना बजरंगी मामला: झांसी जेल पहुंची सीबीआई टीम, घंटों चली पड़ताल, अफसरों से भी हुई पूछताछ

Thu, 08 Oct 2020 06:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 08 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder case CBI teams reaches Jhansi jail to investigate officers also interrogated
मुन्ना बजरंगी (फाइल फोटो)

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हुई हत्या के मामले में गुरुवार को सीबीआई टीम जांच करने झांसी जेल पहुंची। टीम ने जेल में पहुंचकर अफसरों से पूछताछ करने के साथ ही बंदियों से भी कई जानकारियां खंगाली हैं। देर शाम तक सीबीआई टीम मामले की जांच में जुटी रही।

विज्ञापन


बड़ौत के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित व उनके भाई नारायण दीक्षित से रंगदारी मांगने के मामले में झांसी जिला जेल में बंद रहे माफिया मुन्ना बजरंगी को बी-वारंट पर अदालत में पेश करने के लिए 8 जुलाई 2018 को पुलिस बागपत लेकर गई थी। 9 जुलाई की सुबह बागपत जेल में ही बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद पूरे प्रदेश की जेलों में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में मामले की जांच बैठा दी गई थी। मुन्ना बजरंगी झांसी जेल से ही रवाना हुआ था। पत्नी सीमा सिंह की अर्जी पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 25 फरवरी को केस की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी थी। गुरुवार को सीबीआई ने झांसी जेल पहुंचकर जेल अधिकारियों से पूछताछ की। सीबीआई टीम ने बंदियों से भी जानकारी जुटाई, जिस बैरक में मुन्ना बजरंगी बंद था, वहां भी पहुंचकर सिलसिलेवार तरीके से टीम ने जानकारी ली। 

टीम ने 8 जुलाई 2018 से लेकर आसपास की तारीखों के मुलाकाती रजिस्टर कब्जे में लेकर पड़ताल की। सीबीआई टीम के औचक जेल पहुंचने के बाद हड़कंप मचा रहा। सीबीआई के आने से पुलिस भी चौकन्नी रही।

आठ महीने झांसी जेल में रहा मुन्ना बजरंगी

झांसी जेल में मुन्ना बजरंगी के साथ बैरक में रहने वाले बंदियों से पूछताछ की गई, साथ ही जेल का मुलाकाती रजिस्टर भी घटों तक खंगाला गया। कई नाम ऐसे मिले जो बार-बार मुन्ना बजरंगी से मुलाकात करने के लिए आते थे। उन लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। 

बताया जाता है कि बजरंगी आठ महीने तक झांसी जेल में रहा था। जांच के दौरान कई चर्चित मुलाकाती के नाम भी सामने आए हैं। कई मुलाकाती पुलिस रडार पर आ गए हैं। बताया गया है कि जिला जेल में मुन्ना बजरंगी के आने के बाद से ही मुलाकातियों का आना-जाना रहता था। 

कई वाहन पुलिस ने किए थे सीज
मुन्ना बजरंगी के जेल में रहने के दौरान पूर्वांचल से लेकर कई जिले के लोगों का मिलना जुलना रहता था। इस बीच पुलिस ने कई बार जेल के बाहर छापा मारकर कई वाहनों को सीज किया थे। इसके साथ ही मौके से मिले लोगों से पूछताछ भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed