फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation took out the tenders of the wards, Mayor said - cancel

Jhansi News: नगर निगम ने निकाले वार्डों के टेंडर, मेयर बोले-निरस्त करें

Mon, 31 Jul 2023 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation took out the tenders of the wards, Mayor said - cancel
निविदा डलने के बाद कई भाजपा पार्षदों ने मेयर से मिलकर जताई थी आपत्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम ने शहर के 20 से ज्यादा वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए टेंडर निकाला था। इनकी निविदा खोलने पर मेयर ने रोक लगा दी है। कई भाजपा पार्षदों ने मेयर से मिलकर निविदा निकाले जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। पार्षदों ने कहा कि किसी वार्ड में एक भी टेंडर नहीं निकाला तो कहीं चार कामों की निविदा निकाली गई है। ऐसे में मेयर ने टेंडर निरस्त करने के आदेश दे दिए हैं।
निर्माण कार्यों के लिए नगर निगम ने सात जुलाई को टेंडर निकाला था। 15 से 22 जुलाई की दोपहर तीन बजे तक वार्ड एक हंसारी, वार्ड 32 पिछोर, वार्ड 30 उनाव गेट बाहर, वार्ड 41 नंदनपुरा, वार्ड 23 लहरगिर्द, वार्ड 51 सिविल लाइंस, वार्ड 55, वार्ड 56 नरसिंह राव टौरिया, वार्ड 58 गुसाईंपुरा, वार्ड 60 लक्ष्मण गंज समेत 20 से ज्यादा वार्डों में करीब 1.70 करोड़ से विकास कार्य कराने के लिए टेंडर डाले गए थे। किसी वार्ड में सड़क, नाला, नाले पर पुलिया का निर्माण होना है तो कहीं पर फूड स्ट्रीट में रेलिंग, बैठने और साइनेज का काम। कहीं साइड पटरी या फुटपाथ पर टाइल्स, नाली पर ड्रेन कवर का काम होना है तो कहीं कुएं की मरम्मत, पार्किंग शेड व बेंच का निर्माण। 22 जुलाई को दोपहर साढ़े तीन बजे बिड खोली जानी थी। मगर एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद अब तक बिड नहीं खोली गई है।
विज्ञापन

दरअसल, टेंडर निकलने के बाद कई पार्षदों ने मेयर से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई। पार्षदों ने कहा कि कई वार्डों में विकास कार्य के टेंडर निकाले ही नहीं गए हैं। जबकि, कहीं एक तो कहीं चार वार्ड में टेंडर निकाल दिए गए। इस पर मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों को टेंडर निरस्त करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने सभी वार्डों की कार्ययोजना बनाकर काम को दी थी मंजूरी: मेयर
मेयर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि बोर्ड की बैठक में सभी 60 वार्डों की कार्ययोजना बनाकर काम को मंजूरी दी गई थी। निवर्तमान मेयर की अंतिम बोर्ड बैठक में भी फैसला हुआ था कि मेयर की संस्तुति के बगैर कोई काम नहीं होंगे। नगर निगम अधिकारियों ने बिना पूछे टेंडर निकाल दिए। कई पार्षदों ने लिखित में आपत्ति दर्ज कराई। अब पूर्व में निकाले गए टेंडर को निरस्त करते हुए सभी वार्डों में समानता के साथ काम कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed