फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation gets three stars in Garbage Free City

Jhansi News: गार्बेज फ्री सिटी में नगर निगम को तीन स्टार

Mon, 08 Jan 2024 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation gets three stars in Garbage Free City
झांसी। नगर निगम को गार्बेज फ्री सिटी में तीन स्टार मिले हैं। जबकि, पिछले साल 2022 में नगर निगम को कोई रेटिंग प्राप्त नहीं हुई थी। अब 11 जनवरी को स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 का परिणाम भी जारी होगा। इसमें निगम के अधिकारी रैंकिंग सुधरने की उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन

थ्री स्टार की रेटिंग नगर निगम को 2021 में भी प्राप्त हुई थी। पिछले साल कोई रेंटिंग प्राप्त न होने पर नगर निगम की खूब किरकरी हुई। नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी मो. कमर ने बताया कि महानगर में सुभाषगंज में दुबे की पुलिया, सीपरी बाजार में रसबहार तिराहा, जीवनशाह, शिवाजी नगर, आवास विकास समेत करीब 25 जगहों पर कूड़ाघर थे। इन्हें साफ कराकर सभी जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से लेकर लोगों द्वारा सड़क पर फेंका जाने वाला कूड़े को नियमित उठवाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि झांसी को इस साल गार्बेज फ्री सिटी में तीन स्टार मिले हैं। केंद्र सरकार की टीम ने अक्तूबर में गार्बेज फ्री सिटी को लेकर झांसी में सर्वे किया था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि गार्बेज फ्री सिटी के तहत टीम ने नगर निगम के सभी प्लांट्स, पोर्टा केबिन, एमआरएफ प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट, गेट बंद कॉलोनी और हर वार्ड से 30 नागरिकों से फीडबैक लिया गया है। होम कम्पोस्टिंग को भी देखा गया है। सभी चौराहे और गलियों की सफाई देखी गई। आतियां तालाब, पानी वाली धर्मशाला, बिजौली झील आदि की जांच की।
विज्ञापन


ये भी जानें
- झांसी में रोजाना 320 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है।
- महानगर में रोज करीब 300 मीट्रिक टन कूड़ा उठता है।
- हर महीने कूड़ा उठवाने के लिए निगम 1.75 करोड़ खर्च करता है।
- पांच फीसदी गीले कूड़े से खाद बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed