{"_id":"65b81760b967056aec01e284","slug":"municipal-corporation-cleaning-workers-who-returned-after-receiving-honor-from-delhi-were-welcomed-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103291-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दिल्ली से सम्मान पाकर लौटे नगर निगम सफाई कर्मियों का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दिल्ली से सम्मान पाकर लौटे नगर निगम सफाई कर्मियों का हुआ स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्मानित हुए नगर निगम के सफाई कर्मियों के झांसी लौटने पर उनका स्वागत उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सफाई कर्मियों के लिए बीमा की घोषणा करने पर खुशी जाहिर की।
बता दें कि दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मौके पर झांसी नगर निगम में तैनात सफाई कर्मी पुष्पा, ज्योति, ममता, शशी, अनीता, रंजीता, उषा, संतोषी, हेमलता व रानी को सम्मान मिलने के बाद उनके झांसी लौटने पर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सफाई कर्मियों के लिए दस लाख का बीमा व अन्य सुविधाएं दिया जाना सफाई कर्मियों के लिए सम्मान की बात है। बैठक में सुभाष माते, सरेश ठेकेदार, कुलदीप पहलवान, नरेश डागौर, रामजीसरन, नीलेश आदि उपस्थित रहे। संचालन नवल किशोर प्याल व राजेश हवलदार ने आभार व्यक्त किया।