फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Commissioner Fumes Over Incomplete Construction and Encroachments

Jhansi News: अधूरा निर्माण, अतिक्रमण पर भड़कीं नगर आयुक्त

Sat, 25 Apr 2026 03:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner Fumes Over Incomplete Construction and Encroachments
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शहर में अधूरे निर्माण, अतिक्रमण और जगह-जगह मिली गंदगी पर नगर आयुक्त भड़क उठीं। उन्होंने मातहतों की क्लास लगाते हुए चेतावनी दी कि जल्द इन समस्याओं को दूर कराया जाए जिससे शहरवासियों को दुश्वारियों का सामना न करना पड़े।
नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने शुक्रवार को शहर के दर्जन भर से अधिक स्थलों व वार्डों का निरीक्षण किया। इलाइट से एसएसपी कार्यालय के बीच खड़े ट्रक खड़े के नीचे कचरा पड़ा मिला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई करवाने का निर्देश दिया। महिला थाने के गेट के पास अधूरी पुलिया देख एक्सईएन से जानकारी ली। कहा कि इसे दो दिन के भीतर पूरा कराया जाए। इलाइट से गोविंद चौराहा को जाने वाले मोड़ पर यात्री शेड में कुछ टाइल्स गिरे मिले। साथ ही विद्युत निगम की लाइन डलने के कारण नाली निर्माण में देरी मिली। इलाइट चौराहा से जेल चौराहा तक साफ-सफाई कर पानी डालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बाउंड्री से सटे एलईडी स्क्रीन के नीचे विद्युत लाइन डाली गई, जिसको खोद कर छोड़ दिया गया। साथ ही पाइप खंभे के पास रख दिए। वार्ड नंबर 27 शिवाजी नगर स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में पेड़-पौधे न होने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर पार्षद सुंदर कुशवाहा, अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राघवेन्द्र, गौरव कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, अधिशासी अभियंता नीना सिंह, एई विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed