फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mumbai people without bonding free walking

झांसी में बेरोकटोक घूम रहे महाराष्ट्र से आने वाले यात्री

Sat, 13 Mar 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mumbai people without bonding free walking
झांसी। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में इजाफा होने के बाद कई स्थानों पर लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र की तरफ से आने वालीं ट्रेेनों से यात्री नियमों का पालन किए बिना ही झांसी पहुंच रहे हैं। इन सभी से झांसी में कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है। रेलवे अफसर भी पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं। अमर उजाला की पड़ताल में स्टेशन पर जगह-जगह खामियां मिलीं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण एक फिर से पैर पसारने लगा है। इससे डरे सहमे लोग वापस ट्रेनों से अपने-अपने घर लौट रहे हैं। मुंबई की तरफ से आने वालीं ट्रेनों में गाइडलाइन का पालन किए बिना यात्री झांसी स्टेशन पहुंच रहे हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा लगातार झांसी में मंडराने लगा है। प्लेटफार्म पर यात्रियों का जमघट लग रहा है। ट्रेनों में सवार होने से लेकर यात्रा के बीच कई लापरवाही बरती जा रही हैं।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर 4 - दोपहर 2.10 बजे
मुंबई से झांसी पहुंची पंजाब मेल से कई यात्री उतरे तो कई सवार हुए। लेकिन कोई भी नियमों का पालन करते नजर नहीं आया। ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों की काफी भीड़ थी। किसी ने भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया था। इतना ही नहीं इनको रोकने व टोकने के लिए भी कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर 3 - दोपहर 14.19 बजे
यशवंतपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस के आने से पहले ही प्लेटफार्म पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। ट्रेन आते ही यह भीड़ और भी बढ़ गई। उतरने व सवार होने के लिए किसी ने भी नियम का पालन नहीं किया। यहां भी किसी ने रोकने व टोकने की जहमत नहीं उठाई।
निकास द्वार - दोपहर 2.50 बजे
ट्रेनों से उतरकर यात्री बिना जांच व रोकटोक के पुराने आरक्षण कार्यालय के पास बने निकास द्वार से निकलते रहे। किसी ने भी उनसे कोई पूछताछ नहीं की। न ही कोेई इंट्री हो सकी और न ही कोई जांच। निकास द्वार से भी अंदर यात्रियों के जाने का सिलसिला लगा रहा।

ट्रेनों की स्थिति पर नजर
- मुंबई से आ रही सात ट्रेेनें
- मुंबई से करीब 700 यात्री पहुंच रहे झांसी स्टेशन
- प्रतिदिन साढ़े तीन हजार से अधिक यात्री उतर रहे स्टेशन पर
स्टेशन पर गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जा रहा है। यदि कहीं कोई खामी है तो उसे तत्काल दूर कराया जाएगा। अधिकारी खुद स्टेशन की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। कर्मचारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed