फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Multilevel parking Elite

इलाइट चौराहे के पास बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

Sun, 27 Jun 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Multilevel parking Elite
झांसी। सड़कों पर वाहन पार्किंग की समस्या खत्म करने को इलाइट चौराहे के पास स्मार्ट सिटी के तहत मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 29 जून को होने वाली बोर्ड मीटिंग में यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मंजूरी मिलने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अभी 29 प्रोजेक्ट शामिल किए गए। इनमें आठ प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, जबकि अन्य योजनाएं पाइपलाइन में हैं। स्मार्ट सिटी के तहत 100.21 करोड़ की लागत से 9.45 किमी लंबी स्मार्ट सड़कें बनाई जानी थीं, लेकिन कई सारी अड़चनों के चलते पिछले सप्ताह यह प्रोजेक्ट हटा दिया गया। अब इसकी जगह नए प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। इनमें एक प्रस्ताव मल्टीलेवल पार्किंग का है। इस तीन मंजिला पार्किंग में करीब पांच सौ वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इलाइट चौराहे के पास की जगह इसके लिए चिह्नित की गई है। मल्टीलेवल पार्किंग के साथ उसके एक हिस्से में व्यावसायिक इमारत भी बनेगी।
विज्ञापन

इलाइट चौराहामुख्य व्यावसायिक इलाका होने के बावजूद यहां पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। अधिकांश व्यवसायिक इमारतों की खुद की पार्किंग नहीं है। ऐसे में वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। दुकानदार तक वाहन सड़क पर खड़े करते हैं। इससे इलाइट चौराहे के आसपास अक्सर जाम की समस्या देखने को मिलती है। निगम अफसरों के मुताबिक मल्टीलेवल पार्किंग से न सिर्फ जाम की समस्या खत्म होगी बल्कि इसके जरिए आय भी बढ़ाई जाएगी। टीम लीडर मनविंदर सिंह के मुताबिक मंडलायुक्त की ओर से प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। बोर्ड की मंजूरी मिलने पर काम आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के सामने पेश होंगे तीन अहम प्रस्ताव
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 29 जून को होने 19वीं बैठक में तीन अहम प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने पर चर्चा होगी। इस पर करीब सौ करोड़ की लागत आएगी। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की स्मृतियों को सहेजने के लिए एक म्यूजियम भी बनाने का प्रस्ताव भी बोर्ड के सामने रखा जाएगा। इसी तरह मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। यह अहम बोर्ड बैठक कमिश्नरी सभागार में सुबह 11 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed