फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MP governor visits Jhansi fort

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन ने देखा किला

Thu, 04 Jul 2019 09:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
MP governor visits Jhansi fort
झांसी पहुंची मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन ने दुर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई के अंग्रेजों के स
मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन ने देखा किला
विज्ञापन

झांसी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदी बेन ने बृहस्पतिवार को झांसी किला और राजकीय संग्रहालय का भ्रमण किया। इसके बाद वे दतिया के लिए प्रस्थान कर गईं।
राज्यपाल बुधवार की शाम झांसी आईं थीं। सर्किट हाउस में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। बृहस्पतिवार की सुबह उनसे जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी व एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने मुलाकात की। सर्किट हाउस में उनको सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने राजकीय संग्रहालय में लाइट एंड साउंड, आर्ट, सिक्के, जैन प्रतिमाओं व बुंदेली संस्कृति की गैलरी का अवलोकन किया। यहां उनका स्वागत निदेशक आशा पांडे ने पौधा देकर किया।
विज्ञापन

किले में उन्होंने झांसी रानी के इतिहास पर बनाई गई 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी। साथ ही कुदाल स्थल, भवानी शंकर तोप, फांसी घर, पंच महल व गुलाम गौस खां के तोप चलाने के स्थल को देखा। उनको संरक्षण सहायक अभिषेक, गाइड सोनू रंजन, आशुतोष साहू, सुनील वर्मा, आसिम अली व नीलम पटेल ने इतिहास की जानकारी दी। इसके बाद वह सड़क मार्ग से दतिया के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed