फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mouse enters modular OT, cut wire

मॉड्यूलर ओटी में घुस गए चूहे, कुतर रहे तार

Wed, 28 Aug 2019 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mouse enters modular OT, cut wire
मॉड्यूलर ओटी में घुस गए चूहे, कुतर रहे तार
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की सर्जरी और ऑर्थो विभाग की मॉड्यूलर ओटी में चूहे घुस गए हैं और उन्होंने केबल (तार) कुतरनी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले मॉड्यूलर ओटी में चूहों की वजह से ही ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो गई थी। कॉलेज प्रशासन ने जांच-पड़ताल कराई तो पता चला कि एसी की फिटिंग होने के दौरान छत की दीवार में कहीं पर जगह रह गई है, जिससे चूहे अंदर आ रहे हैं। जगह को सीमेंट से भरने के निर्देश दे दिए गए हैं।

मेडिकल कॉलेज में मॉड्यूलर ओटी के शुरू होने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। वहीं, ओटी में कभी न कभी कोई समस्या बनी ही रहती है। ताजी समस्या चूहों ने उत्पन्न कर दी है। सर्जरी और ऑर्थोपेडिक विभाग की मॉड्यूलर ओटी की फॉल सीलिंग में चूहे धमाचौकड़ी मचाए हुए हैं। वह फॉल्स सीलिंग की ऊपर से गुजरे तारों को कुतर रहे हैं। इसी वजह से कुछ दिन पहले मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो गई थी। इससे काफी समस्या उत्पन्न हो गई थी। चूहों की वजह से ही ओटी के एसी खराब होने लगे। कॉलेज प्रशासन ने पड़ताल कराई तो पता चला है कि मॉड्यूलर ओटी में एसी की फिटिंग होने के दौरान कहीं पर छत की दीवार में जगह रह गई है। उसी जगह से चूहे ओटी में घुस आए हैं। यदि यह समस्या जल्द दुरुस्त नहीं हुई तो ऑपरेशन के दौरान किसी दिन ओटी की बिजली भी जा सकती है। इससे मरीज की जान सांसत में पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिस जगह से चूहे मॉड्यूलर ओटी में दाखिल हो रहे हैं, उसे सीमेंट से भरने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
- डॉ. हरीशचंद्र आर्या, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed