फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   motiyabind paissent find 27

Jhansi News: शिविर में 27 चालक - परिचालक मिले मोतियाबिंद के मरीज

Sat, 07 Jan 2023 10:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
motiyabind paissent find 27
झांसी। शनिवार को निजी बस अड्डे पर लगाए गए नेत्र परीक्षण शिविर में 140 चालक और परिचालकों का स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान 27 चालक - परिचालक मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। सभी को ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग और बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के सहयोग से निजी बस अड्डे पर नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 140 चालक परिचालकों के स्वास्थ्य और आंखों की जांच की गई। इस दौरान 27 चालक और परिचालकों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। सभी को जिला अस्पताल आकर मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। शिविर में आटो, बस, ट्रक तथा अन्य व्यावसायिक वाहनों के चालक परिचालकों ने जांच कराई। इसके बाद एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी चालक परिचालकों को यातायात के नियमों का पालन करने, सड़कों पर दुर्घटनाएं कम करने और सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने की जानकारी दी। साथ ही सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर बस यूनियन के पदाधिकारी अध्यक्ष अनूप यादव, महामंत्री राजू अग्रवाली, मो. जावेद, रवि यादव, गौरी शंकर सोनी, आटो यूनियन से मंसूर अहमद मंसूरी परिवहन विभाग से विमलेश कुमार तथा ट्रैफिक वार्डन सुश्री प्रगति शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed