फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer dies due to electrocution

Jhansi: करंट लगने से किसान की मौत, बेटा और बहू भी आए चपेट में आए

Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि, उसे बचाने में बेटा व बहू भी करंट की चपेट में आ गए। उन्हें दूसरे बेटे ने बचाया।

विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झांसी के बरुआसागर थाना इलाके में मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि, उसे बचाने में बेटा व बहू भी करंट की चपेट में आ गए। उन्हें दूसरे बेटे ने बचाया।

विज्ञापन


पारीछा के ग्राम वारेई निवासी आनंदी (50) मोबाइल को चार्ज पर लगाकर सोया हुआ था। शनिवार की सुबह वह मोबाइल को चार्जर से निकाल रहा था। इसी दरम्यान बिजली का एक तार टूटकर उस पर आ गिरा। इससे आनंदी करंट की चपेट में आ गया। यह देख उसे बचाने बेटा आसाराम आया, परंतु वह भी चिपक गया। बचाने आई बहू उमा भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


इसी बीच वहां पहुंचे बड़े बेटे पुष्पेंद्र ने बांस मारकर तार को हटाया। इसके बाद ग्रामीण आनन-फानन तीनों को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां आनंदी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, बेटे आसाराम का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। बहू की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed