फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother and daughter died due to electric shock in Jhansi

Jhansi : बेटी को बचाने में मां को भी लगा करंट, दोनों की मौत से परिवार में मातम, पुलिस जुटी छानबीन में

Fri, 08 Dec 2023 12:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 12:08 AM IST
सार

करंट की चपेट में आने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। रात में मजदूरी से घर वापस लौट कर आए मुखिया को मां बेटी को बेसुध अवस्था में पड़ी मिली।

विज्ञापन
Mother and daughter died due to electric shock in Jhansi
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार को सायंकाल कोतवाली अंतर्गत ग्राम तरगुवां के मजरा बिसतिया में करंट की चपेट में आने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। रात में मजदूरी से घर वापस लौट कर आए मुखिया को मां-बेटी बेसुध अवस्था में पड़ी मिलीं। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर गई पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम तरगुवां के मजरा बिसतिया निवासी भगवान दास कुशवाहा पुत्र श्यामलाल मजदूरी का कार्य करता है। गुरुवार को जब वह रात में जब वापस अपने घर आया तो उसकी पत्नी रामकुंवर (45) और पुत्री आरती (26) पति अंतराम निवासी विजयपुरा मजरा हसार खिरक बेसुध अवस्था में पड़ी थी। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और दोनों के शवों को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

तरगुवा के मजरा बिसातिया में करंट से दो महिलाओ की मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी को भेजा है। मृतक के परिजनों को जो भी शासकीय सहायता देय होगी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीराम यादव एसडीएम तालबेहट

कई वर्षों से काफी तंगहाली से गुजर रहा था भगवानदास
तरगुवा निवासी भगवान दास कुशवाहा काफी गरीब व्यक्ति और मात्र 16 डिसबिल जमीन का काशतकार है। उसने मजूदरी करके अपनी चार पुत्रियों और दो पुत्रों में एक पुत्र की शादी की है। उसकी दो पुत्री विजयपुरा के मजरा हसार खिरक में एक ही परिवार में व्याही थी। जिसमें आरती की मौत हो गई। मृतक आरती के एक पुत्र और एक पुत्री है। इस हादसे के बाद उसके परिजनों पर उसके दो नाबालिग पुत्रों के लालन पालन की जिम्मेदारी आ गई है।

इसके अलावा भगवान दास का बडा पुत्र मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया है। घर पर जिस समय यह हादस हुआ उस समय कोई नहीं था। भगवान दास और छोटा पुत्र दोनों काम के सिलसिले में बाहर थे। लोगों का कहना है यदि घर में कोई होता तो शायद इन लोगों की जान बच सकती थी।


पुत्री को बचाने में मां को लगा करंट
चिकित्सक के अनुसार पहले करंट आरती को लगा इसके बाद उसकी मां करंट की चपेट में आई। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जब आरती को करंट लगा तब उसे बचाने आई उसकी मां भी उसकी चपेट में आ गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed