फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than one lakh people downloaded Arogya Setu App

एक लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतु एप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
More than one lakh people downloaded Arogya Setu App
arogya setu app - फोटो : demo
झांसी। जिले के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी आरोग्य सेतु एप से लैस हो गए हैं। बीते 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों से इस एप को डाउनलोड करने की अपील की थी। इसके चलते जनपद में भी एक लाख से अधिक लोगों ने एप को डाउनलोड कर लिया है। देश व प्रदेश में फैले वायरस के संक्रमण की ताजा जानकारी इस एप पर उपलब्ध है। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग के सभी लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की गई थी। वर्तमान में जनपद में 1182 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं, जिसमें 1050 कार्यकर्ताओं ने इस एप को डाउनलोड कर लिया है। शेष कार्यकर्ता शीघ्र ही इसे डाउनलोड कर लेंगी। वहीं, सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सर्वे क्षेत्र के लोगों को आरोग्य सेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जा रहा है। 15 अप्रैल को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एप डाउनलोड करने में जनपद प्रदेश में आठवें स्थान पर है। ये हैं खास फीचर्स - आरोग्य सेतु एप के दो सबसे खास फीचर्स हैं। पहला यह कि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर की लिस्ट तथा दूसरा सेल्फ असेसमेंट है। इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। इसके अलावा अगर आपमें कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप सेल्फ आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है। - आरोग्य सेतु एप आपकी ट्रैवल हिस्ट्री पर नजर रखने का कार्य भी करती है। इंस्टाल करते समय यह आपके फोन के नंबर, ब्लूटूथ तथा लोकेशन का एक्सेस मांगेगी। यह एप यूजर के डाटा को इंक्रिप्शन के आधार पर उसके ही फोन में सेव करती है। इसलिए यूजर का डेटा कोई यूज नहीं कर सकता। ऐसे करेगा करोनो से सतर्क यदि आपने अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर लिया है तो यह आपसे शुरुआत में पूछी गई जानकारी के आधार पर बताएगी कि आपको कोरोना का कितना खतरा है। इसके बाद यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल किया हुआ है। ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में इंस्टाल किए गए आरोग्य एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगा कि आपको भी कोरोना संक्रमण का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed