फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than 22 thousand students came in class

नौ से 12 तक की कक्षाओं में पहुंचे 22 हजार से अधिक विद्यार्थी

Fri, 30 Oct 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
More than 22 thousand students came in class
झांसी। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं 19 अक्तूबर से शुरू हो गई हैं। इन कक्षाओं में धीरे - धीरे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। झांसी में पंजीकृत 88500 विद्यार्थियों में से 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज की है। खास बात यह है कि जिले के 23 हजार से अधिक अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने में सहमति स्कूलों को दी है।
विज्ञापन

कोविड - 19 से बचाव के कारण स्कूल - कालेजों में विद्यार्थियों का प्रवेश बंद था। लेकिन शासन के निर्देश पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल - कालेज पढ़ने के लिए खोल दिए गए थे। प्रारंभिक दिवस में उपस्थिति विद्यार्थियों की संख्या चार हजार तक थी। लेकिन इसके बाद यह संख्या तेजी से बढ़ गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार झांसी में 230 विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक पंजीकृत 88514 विद्यार्थियों में से 22201 विद्यालय पढ़ने आए। इसी प्रकार से ललितपुर के 110 विद्यालयों में पंजीकृत 66 हजार विद्यार्थियों में से 8900 ही विद्यार्थी आए। जबकि 21787 अभिभावकों ने सहमति दी थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले की तरह वर्चुअल स्कूल का संचालन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed