{"_id":"62016ba0d48f0a0af1776bf6","slug":"more-than-100-elderly-and-differently-abled-voters-voted-by-postal-ballot-sitting-at-home-jhansi-news-jhs214549697","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से घर बैठे ही किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से घर बैठे ही किया मतदान
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव में पहली बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की व्यवस्था को शुरू किया गया है। जिसके तहत जिला निर्वाचन द्वारा सात से नौ फरवरी तक मतदान की तिथि को तय किया है। जिला निर्वाचन द्वारा पोस्टर बैलेट से मतदान के लिए 12 पोलिंग पार्टियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। झांसी विधानसभा क्षेत्र के 138 बुजुर्ग और 38 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। पहले दिन सौ से अधिक मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।
20 फरवरी को झांसी विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में पहली बार सुगम मतदान के तहत जिले के दिव्यांग और 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे ही मतदान की व्यवस्था शुरू की गई है। जिसके तहत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सूची को तैयार कर फार्म 12-घ भरवाया गया था। घर-घर जाकर मतदान के लिए जिला निर्वाचन द्वारा 12 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। सोमवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए रवाना किया गया था। जिसके तहत पोलिंग पार्टियों में मौजूद कर्मचारियों द्वारा दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान कराया गया है। इस दौरान पोलिंग पार्टियों के साथ ही मतदान करने वालों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
इस संबंध में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्ष्यवर चौहान ने बताया कि सुगम मतदान के तहत जिले के दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के तहत मतदान की सुविधा को प्रदान किया गया है। इसके लिए 12 पोलिंग पार्टियों को मतदान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
वोटरों को दो बार मिलेगा मतदान का मौका
पोलिंग पार्टियां दो बार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के मतदान के लिए घर जाएंगी। पहली बार नहीं मिलने अथवा किसी कारणवश वोट नहीं करने पर दोबारा से तय समय पर पोलिंग पार्टी मतदान करने के लिए घर जाएंगी। दूसरी बार मतदान नहीं होने पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता का पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं हो सकेगा।