फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More BDC was miss, mobile switch off

घरों से गायब हो गए बीडीसी, मोबाइल भी बंद

Sat, 10 Jul 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
More BDC was miss, mobile switch off
झांसी। मतदान की नौबत आने के साथ ही अधिकांश बीडीसी सदस्य घरों से गायब हो गए। ज्यादातर सदस्यों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए। पहले मतदान की कम गुंजाइश को देखते हुए सदस्यों की डिमांड कम थी लेकिन, अब मतदान की नौबत आने से उनकी डिमांड दोगुनी से अधिक हो गई। बताया जा रहा दो लाख से चार लाखतक की मांग हो रही है। चिरगांव का एक उम्मीदवार अपने समर्थक सदस्यों को लेकर ओरछा होटल तक पहुंच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाम वापसी न होने से सभी ब्लॉकों में मतदान कराया जाना तय हो गया। उम्मीदवारों में अधिक से अधिक बीडीसी सदस्य अपने पाले में करने की होड़ लग गई। उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक रखी है हालांकि कई उम्मीदवार पहले से इसकी तैयारी में थे। सबसे जर्बदस्त मुकाबला चिरगांव, बबीना एवं मऊरानीपुर में है। यहां प्रत्याशियों ने सदस्यों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। चिरगांव से एक उम्मीदवार चुनाव घोषित होने से पहले ही करीब तीन दर्जन सदस्यों के सर्टिफिकेट अपने पास रखवा चुके। अब अंतिम समय में यह सदस्य पाला न बदले, इसके लिए इनको ओरछा की एक गोपनीय जगह में रखा हुआ है।
विज्ञापन

बबीना में भी तगड़ी राजनीतिक जंग छिड़ी है। कोई उम्मीदवार पीछे हटने को राजी नहीं। ऐसे में बीडीसी सदस्यों की कीमत बढ़ गई। देर-रात तक सदस्यों को अपने पाले में करने को उम्मीदवार हर जतन करते रहे। अधिकांश सदस्य बृहस्पतिवार से ही घरों से गायब हैं। मऊरानीपुर में उम्मीदवारों ने सदस्यों को उंगुली में गिन रखा है। उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों के सर्टिर्फिकेट अपने पास ही जमा करा रहे हैं। जिन उम्मीदवारों के पास भोर तक अधिक सर्टिर्फिकेट जमा हो जाएंगे, उनकी जीत पहले ही तय हो जाएगी। बता दें, मतदान के लिए बीडीसी सदस्य को चुनाव जीतने के बाद रिटर्निंग अधिकारी से मिले सर्टिफिकेट को दिखाना होता है। तभी उसे मतदान में हिस्सा लेने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन ब्लॉकों मेें मतदान होना वहां के मतदाताओं(बीडीसी) की संख्या
बबीना 82
बड़ागांव 56
मोंठ 80
चिरगांव 73
मऊरानीपुर 85
बामौर 70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed