फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mook dril me pas huye mandal ke jila aspatal

मॉक ड्रिल में पास हुए मंडल के जिला अस्पताल

Fri, 06 Aug 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
mook dril me pas huye mandal ke jila aspatal
जिला अस्पताल के पीकू वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं गई। - फोटो : REPORTERS
मॉक ड्रिल में पास हुए मंडल के जिला अस्पताल
विज्ञापन

झांसी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर कराए गए मॉक ड्रिल में मंडल के तीनों जिला अस्पताल पास हो गए हैं। सभी अस्पतालों में बृहस्पतिवार को मॉकड्रिल किया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने इंतजामों का परीक्षण किया।
पिछले दिनों मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने मंडल के अस्पतालों में मॉकड्रिल कराने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को हुए मॉकड्रिल के दौरान छद्म मरीजों को बेड पर लिटाकर ऑक्सीजन आपूर्ति, उन्हें दी जाने वाली दवाइयां, उपकरण और स्टाफ की ट्रेनिंग को जांचा-परखा गया। इन व्यवस्थाओं में नए बनाए गए पीआईसीयू वार्ड की व्यवस्थाओं को विस्तार से देखा गया। झांसी जिला अस्पताल मेें मंडलीय पर्यवेक्षक बनाए गए जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित के सामने डॉ. केके गुप्ता के नेतृत्व में अस्पताल की टीम ने तैयारियों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय ललितपुर में मंडलीय पर्यवेक्षक अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना बरतारिया ने व्यवस्थाओं को जांचा-परखा। मॉक ड्रिल के दौरान डॉ. रेखा रानी, डॉ.आरके सोनी संयुक्त निदेशक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त झांसी मण्डल ने निर्देश दिये हैं कि अब मॉक ड्रिल का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी किया जायेगा।
वार्डों में किए गए इंतजाम
- मेडिकल कॉलेज में बनाए गए 100 बेड के पीआईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर एवं सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई का इंतजाम है।
- मंडलीय चिकित्सालय झांसी में बनाए गए 40 बेड के वार्ड में 20 बेड वेंटीलेटर और 20 बेड सेन्ट्रल ऑक्सीजन सप्लाई वाले हैं।
- जिला चिकित्सालय में बने 20 बेड के वार्ड में 10 बेड वेंटीलेटर और 10 बेड सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई वाले हैं।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने वार्ड में 10 बेड वेंटीलेटर वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed