फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Month market remained closed in Jhansi demanding arrest of accused

Jhansi: विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े दो समुदाय, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंद रहा मोंठ बाजार

Mon, 16 Sep 2024 01:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Sep 2024 01:30 PM IST
सार

झांसी में विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद सोमवार को मोंठ बाजार बंद रहा। तमाम व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी समेत अन्य अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाकर दुकानों को खुलवाया।
 

विज्ञापन
Month market remained closed in Jhansi demanding arrest of accused
मोंठ बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोंठ में विसर्जन के बाद दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मोंठ बाजार बंद रहा। हालांकि पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों के समझाने-बुझाने पर दुकानदार दुकान खोलने पर राजी हो गए।

विज्ञापन


रविवार शाम मोंठ के मदारगंज इलाके में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए थे। विवाद की शुरूआत दोपहर से विसर्जन जाने को लेकर हो गई थी। मदारगंज निवासी मुन्ना रायकवार ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने विसर्जन के लिए जाते समय गाली-गलौज की। शाम को जब वह लोग लौट रहे थे तब भी गाड़ी निकालने के रास्ते को लेकर विवाद करने लगे इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर थी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन तमाम व्यापारी अन्य की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। सोमवार को विरोध में उन लोगों ने दुकानें नहीं खोली। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी समेत अन्य अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाकर दुकानों को खुलवाया। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक व्यापारियों ने दुकानें खोल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed