फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monsoon becomes active again, it will rain for a week

Jhansi News: फिर सक्रिय हुआ मानसून, एक हफ्ते तक होगी बारिश

Sat, 18 Jul 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 18 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Monsoon becomes active again, it will rain for a week
झांसी। बंगाल की खाड़ी में हवाओं के निम्न दाब का क्षेत्र बनने के बाद अब फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार रात में झांसी में अच्छी बारिश हुई। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने एक हफ्ते तक बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान की ओर से आने वाले शुष्क हवा के चलते वातावरण में नमी कम होने से मानसून पर ब्रेक लग गया था। ऐसे में तापमान में इजाफा होने लगा था। लोगों का उमस से हाल बेहाल था लेकिन शुक्रवार शाम पांच बजे के आसपास आसमान में घने काले बादल छाने शुरू हो गए। रात करीब आठ बजते-बजते झमाझम बारिश होने लगी। रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवाओं के निम्न दाब का क्षेत्र बनने मानसून सक्रिय हुआ है। इस कारण बारिश हुई है। आगामी सात दिन तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अब तक सामान्य से 51 फीसदी कम वर्षा
एक जून से 17 जुलाई तक जनपद की औसत वर्षा 206.4 मिलीमीटर है। अब तक जिले में करीब 102 मिलीमीटर ही बारिश हो सकती है, जो कि सामान्य से 51 फीसदी कम है। हालांकि, आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद से इस आंकड़े में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठौरिया समेत कई इलाकों में हुआ जलभराव
बारिश के चलते पठौरिया, इंद्रपुरी कॉलोनी समेत महानगर के कुछ इलाकों में जलभराव भी हो गया। ऐसे में नाला सफाई की भी पोल खुल गई। जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।


झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खरीफ फसलों को मिली संजीवनी
लुहारी। ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात हुई झमाझम बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण मूंगफली, तिल, मूंग, उड़द और सोयाबीन की फसलें नमी के अभाव में प्रभावित होने लगी थीं। खेतों में अंकुरित पौधे सूखने के कगार पर पहुंच गए थे और किसान चिंतित थे। किसानों का कहना है कि यह बारिश मूंगफली और तिल की फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed