फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   simravari make new hotspot

सिमरावारी बना हॉटस्पॉट, कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले कइयों की रिपोर्ट आना बाकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
simravari make new hotspot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
झांसी। रोडवेज ड्राइवर और बाद में उसकी पत्नी व बेटे के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सिमरावारी क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। डीएम ने हॉटस्पॉट पर अधिक सख्ती बरतने के लिए कहा है ताकि आवागमन न हो सके। साथ ही, क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न होने दी जाए।
विज्ञापन
विकास भवन में कोविड-19 मरीजों की समीक्षा करते हुए डीएम आंद्रा वामसी ने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सैंपल रिपोर्ट जल्द घोषित की जाएं। ओरछा गेट अंदर निवासी पहली कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने वाले 191 को चिह्नित किया गया। अभी 30 सैंपल के परिणाम लंबित हैं, जिसमें 22 सीधे संपर्क में हैं। जांच करने पर 13 पॉजिटिव मिले, जिनमें तीन निगेटिव हो गए हैं। अब 10 का दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। हॉटस्पॉट के समीप कालीबाड़ी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद इनसे जुड़े आठ मामलों को छोड़कर सभी निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
दो सीधे संपर्क के हैं, इनका एक सप्ताह में पुन: सैंपल लिया जाएगा। गरौठा के जलालपुरा गांव में कोरोना संक्रमित मरीज के सीधे संपर्क में आने वाले सभी 12 सैंपल निगेटिव आए हैं। संक्रमित व्यक्ति का भी दोबारा सैंपल लिया गया, जो निगेटिव आया है। हालांकि, मरीज के संपर्क में आने वाले 131 का परिणाम लंबित है। रोडवेज बस ड्राइवर की पत्नी व पुत्र भी पॉजिटिव है। इनके संपर्क में आए दो निगेटिव हैं और तीन की रिपोर्ट आनी है। पुलिस कांस्टेबलों चौकी बजरंग कॉलोनी के संबंध में डीएम ने बताया कि 31 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 21 निगेटिव हैं तथा 10 का रिजल्ट आना बाकी है। थाना नवाबाद की कोरोना पॉजिटिव महिला कांस्टेबल के संपर्क में आने वाले 32 लोगों को चिह्नित किया गया है। 31 का सैंपल का रिजल्ट आना बाकी है। एक अन्य सिपाही के संपर्क में आए 18 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 10 निगेटिव हैं और आठ का परिणाम आना शेष है। कोतवाली क्षेत्र बिसातखाना निवासी युवक का भाई भी जांच में पॉजिटिव पाया गया है। संपर्क में आए छह लोग निगेटिव हैं और छह की रिपोर्ट आनी बाकी है। दीनदयाल नगर निवासी वृद्धा के मामले में दो की रिपोर्ट आना बाकी है। गरौठा की कोरोना पॉजिटिव महिला सहित 14 के सैंपल लिए गए, 13 के रिजल्ट आने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का बेटा स्वस्थ गरौठा में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला का बेटा पूरी तरह स्वस्थ है। बेटे को किसी तरह की कोई भी बीमारी नहीं है। चूंकि, महिला में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, ऐसे में परिजनों समेत सीधे संपर्क में आने वालों का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed