फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   money more

मानदेय नहीं मिला तो करेंगे हड़ताल

Wed, 11 Dec 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
money more
मानदेय नहीं मिला तो करेंगे हड़ताल
विज्ञापन

- ई-हॉस्पिटल कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी
- पांच महीने से नहीं हुआ है भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ई-हॉस्पिटल योजना अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को पांच महीने का मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर जाने वाले थे लेकिन किसी तरह कॉलेज प्रशासन ने उन्हें समझाकर शांत कराया। कर्मचारियों ने कॉलेज अधिकारियों को दो दिन का समय दिया है। इसके बाद कर्मचारी हड़ताल कर देंगे।
मेडिकल कॉलेज में ई-हॉस्पिटल के अंतर्गत अक्तूबर 2018 में कई कर्मचारी रखे गए थे। इन कर्मचारियों को पिछले पांच महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। इससे नाराज कर्मचारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के शुभारंभ के दौरान हंगामा करने जा रहे थे। कॉलेज प्रशासन को भनक लग गई तो कर्मचारियों को आश्वासन देकर शांत करा दिया। मंगलवार को कर्मचारी फिर हड़ताल करने वाले थे लेकिन कॉलेज के अधिकारियों ने शासन स्तर पर बात कर जल्द भुगतान करवाने की बात कही। इस पर कर्मचारी मान गए। कर्मचारियों ने कहा कि पांच महीने से मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने परिवार चलाने का संकट हो गया है। किसी तरह उधार लेकर वह दो समय का खाना खा पा रहे हैं। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि वह अपने बच्चों की स्कूल की फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं। यदि शुक्रवार तक उन्हें भुगतान नहीं किया जाता है तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

महीनों से पीएफ भी न मिलने का आरोप
ई-हॉस्पिटल का कार्य देख रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें कई महीनों का पीएफ का भुगतान भी नहीं किया गया है। निर्धारित मानदेय से कम उन्हें मिल रहा है। ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर जब उन्होंने पीएफ की जानकारी देखी तो कई महीनों का पैसा नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन..
ई-हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी ने कंपनी से कर्मचारियों का मानदेय भुगतान करने के लिए बात की है। कॉलेज के पास कंपनी का जो भी बिल आता है, उसका भुगतान कर दिया जाता है। कंपनी और कर्मचारियों के बीच मानदेय की क्या शर्तें हैं, वो दोनों जानते हैं। कॉलेज प्रशासन का मानदेय से कोई लेनादेना नहीं है।
- डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed