फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mohit won by 106 votes in the by-election

Jhansi News: उप चुनाव में मोहित 106 वोटों से जीते

Fri, 09 Aug 2024 04:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Mohit won by 106 votes in the by-election
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना विकासखंड की अठोंदना क्षेत्र पंचायत की सीट पर हुए उपचुनाव में मोहित यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भगवान सिंह को 106 वोटों के अंतर से हराया।
वार्ड नंबर 21 अठोंदना क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इसके लिए मंगलवार को हुए मतदान में 1659 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय में आरओ /खंड शिक्षा अधिकारी बबीना ब्रह्मनारायण श्रीवास्तव, जोनल मजिस्ट्रेट /बीडीओ (बबीना) रामअवतार सिंह व सेक्टर मजिस्ट्रेट नीतेश श्रीवास्तव के निर्देशन सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन

मोहित यादव ने 832 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भगवान सिंह के खाते में 726 वोट गए। दीपक वर्मा को 31 वोटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा, 70 मत अवैध घोषित किए गए। नतीजे आने के बाद मोहित को उनके समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाईं। मतगणना के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed