{"_id":"5e4d9f088ebc3ef2db0fbc8c","slug":"modern-agriculture-jhansi-news-jhs160538347","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के किसान कृषि प्रौद्योगिकी विवि उत्तराखंड में सीखेंगे तकनीकी खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के किसान कृषि प्रौद्योगिकी विवि उत्तराखंड में सीखेंगे तकनीकी खेती के गुर
Thu, 20 Feb 2020 10:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
modern agriculture
जिले के किसानों को तकनीकी खेती के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को 25 किसानों का दल शैक्षिक भ्रमण और प्रशिक्षण के लिए गोविंद वल्लभ पंत कृषि प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर उत्तराखंड रवाना हुआ। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं दीं।
नाबार्ड के सहयोग से उपमान महिला संस्थान ने बुंदेली किसान विकास कंपनी, जलागम समिति और किसान क्लब के सदस्यों को तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए भेजा है। सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि किसानों को उभरते परिदृश्य और आय दोगुनी करने के लक्ष्य के तहत पंतनगर में देखी गई कृषि पद्घति को अपने खेतों में अपनाकर देश के विकास में भागीदार बनना होगा। नाबार्ड के डीडीएम भूपेश पाल ने कहा कि किसान 20 से 22 फरवरी तक पंतनगर में कृषि विवि में तकनीकी खेती के गुर सीखेंगे।
किसानों के लौटने के बाद एक बार फिर से अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। उपमान महिला संस्थान की निदेशक ममता जैन ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर यात्रा समन्वयक हरदेव सिंह, डीडी कृषि कमल कटियार, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. निशी राय, अग्रणी विकास बैंक प्रबंधक अरुण कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रथमा बैंक जीएस रावत, जीएम जिला सहकारी बैंक नंद किशोर मौजूद रहे।