{"_id":"5e2606178ebc3e4b0b57bbec","slug":"mobile-and-internet-record-include-in-census-2021-jhansi-news-jhs1580485137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल, इंटरनेट का विवरण भी होगा जनगणना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल, इंटरनेट का विवरण भी होगा जनगणना में शामिल
विज्ञापन
mobile and internet record include in census 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जनगणना 2021 को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। इस बार जनगणना में स्मार्टफोन और इंटरनेट को लेकर भी सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए जिले के कर्मचारियों को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। मोबाइल एप और तकनीकी मोड में होने वाली जनगणना के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार कर ली गई है।
जिले में साल 2011 में होने वाली जनगणना में झांसी की आबादी 19,98,603 थी इसमें परिवार के मुखिया और सदस्यों का विवरण ही लिया गया था। जनगणना में इस बार कई अहम बदलाव किए गए हैं। नए सवाल भी जोड़े गए हैं। पिछली बार कागजों पर जनगणना हुई थी। इस बार मोबाइल एप के जरिए जनगणना होगी। जनगणना में मोबाइल और इंटरनेट का विवरण भी होगा। साथ ही यह भी शामिल किया जाएगा कि आपके घर में किस कंपनी का डीटीएच और डिश लगा हुआ है। घर में रेडियो है या एफएम का इस्तेमाल करते हैं, इसका विवरण भी दर्ज किया जाएगा।
जनगणना को लेकर तैयारी चल रही है। जिले के कर्मचारियों को जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा। - राम अक्षयवर चौहान, एडीएम वित्त एवं राजस्व
दूसरे राज्यों से आने वालों का दर्ज होगा विवरण
जनगणना में दूसरे राज्यों से आने वालों का विवरण भी दर्ज होगा। कई राज्यों में लोग दूसरे राज्यों से आए हुए हैं। जनगणना में पूछा जाएगा कि अगर वह दूसरे राज्य से आए हैं तो किसलिए? इसके जरिए उन राज्यों में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी, जहां से रोजगार के लिए सबसे ज्यादा पलायन हुआ है।
विज्ञापन
ये सवाल होंगे शामिल
धर्म, जाति, मातृभाषा, कौन सी भाषा जानते हैं, शैक्षिक योग्यता, काम की स्थिति, व्यवसाय, किस स्ट्रीम में शिक्षा, वाहन, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, घर में टॉयलेट है या नहीं, खाना किस पर बनाते हैं, इंटरनेट प्रयोग करते हैं या नहीं।