फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MNREGA: 4.41 lakh MNREGA workers will go online, everyone will get work prominently

मनरेगा: 4.41 लाख मनरेगा मजदूर हो जाएंगे ऑनलाइन, सभी को मिलेगा प्रमुखता से काम

Fri, 15 Apr 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
MNREGA: 4.41 lakh MNREGA workers will go online, everyone will get work prominently
झांसी। शासन की मंशानुसार मनरेगा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब ऑनलाइन हाजिरी लगाई जाएगी। जिसके तहत जनपद में भी 4.41 हजार श्रमिक ऑनलाइन हो जाएंगे, जिससे किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो सके। जनपद में मनरेगा के तहत 1400 प्रोजेक्ट पूरे कराने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके लिए जो भी प्रोजेक्ट जहां 20 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं उनकी हाजिरी ऑनलाइन कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार के 2.0 कार्यकाल में धरातल पर पुख्ता क ाम कराने और जनता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई क्षेत्रों में अहम बदलाव किए गए हैं, जिनमें से एक मनरेगा भी है। इसके तहत अब 20 या इससे अधिक श्रमिक काम करेंगे, वहां पर हाजिरी मोबाइल से फोटो खींचकर ली जाएगी। इससे फर्जी हाजिरी के आरोपों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत सबसे अधिक आरोप हाजिरी का होता है, जिसमें एक ही मजदूर को अलग-अलग जगह काम दिया जाता है। उसका भुगतान किया जाता है। इसको रोकने के लिए जहां 20 से अधिक श्रमिक काम कर रहे हैं, सभी की तीन फोटो जिसमें पहली काम शुरू करने से पहले। दूसरी काम के दौरान और तीसरी काम के बाद अपलोड करनी होगी। इससे फर्जी हाजिरी पर लगाम लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहते हैं आंकड़े
जॉब कार्ड धारक - 2.35 लाख
सक्रिय जॉबकार्ड धारक - 1.41 लाख
कुल श्रमिक - 4.41 लाख
सक्रिय श्रमिक - 2.23 लाख
मनरेगा में श्रमिकों की हाजिरी ऑनलाइन होने से कई फायदे हैं। शासन स्तर से आदेश मिल गया है। इस पर अमल भी कराया जा रहा है। - रामऔतार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed