फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLC representative's words deteriorated, said to increase population by abandoning the principle of two children

Jhansi News: एमएलसी प्रतिनिधि के बिगड़े बोल, कहा दो बच्चों का सिद्धांत छोड़ बढ़ाएं जनसंख्या

Mon, 08 Apr 2024 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
MLC representative's words deteriorated, said to increase population by abandoning the principle of two children
- कस्बा टहरौली में सरदार पटेल आर्मी के कार्यक्रम को कर रहे थे संबोधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी इत्तफाक
टहरौली। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जहां एक ओर जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर काम कर रही है। इसके लिए समान नागरिक संहिता तक लाने की बात कही जा रही है, वहीं भाजपा एमएलसी रमा निरंजन के पति और उनके प्रतिनिधि आरपी निरंजन इससे इत्तेफाक नहीं रखते। रविवार को टहरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पटेल समाज के लोगों से हम दो हमारे दो का सिद्धांत छोड़कर जनसंख्या बढ़ाने की अपील कर डाली। इसके बाद भी वह नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इस बार ताकत दिखा दो, जब प्रत्याशी नाक रगड़े तब उसे वोट दो।
दरअसल, रविवार को सरदार पटेल आर्मी की ओर से कस्बे के एक विवाह घर में होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें भाजपा एमएलसी के पति आरपी निरंजन शामिल हुए थे। इस दौरान मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पटेल समाज के लोग हम दो हमारे दो का सिद्धांत छोड़कर जनसंख्या बढ़ाएं, इसमें यह न समझें कि जमीन बंट जाएगी। एक बच्चे को नेता तो दूसरे को ठेकेदार बनाएं। सबकुछ संख्या बल से ही संभव है। इतना ही नहीं, उन्होंने समाज के लोगों से पूछा कि देश की आजादी के बाद से झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से क्या किसी पार्टी ने पटेल समाज को टिकट दिया, समाज के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार ताकत दिखा दो, जब प्रत्याशी नाक रगड़े तब उसे वोट दो। यहां तक कि उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि मंडल के तीन जिलों में उनसे बड़ा कोई नेता नहीं है। क्यों किसी के दरबार में हाजिरी लगाने जाते हो। निरंजन ने कहा कि जब वे समाजवादी पार्टी में थे तो केवल मुलायम सिंह के पैर छूते थे। समाज के लोगों को दूसरों के पैर छूते देखकर बहुत कष्ट होता है। उन्होंने स्वजातीय लोगों से कहा कि वे उनके यहां आएं, सभी को सम्मान मिलेगा। कहा कि वे केवल पटेल समाज के लोगों के लिए ही काम करते हैं। साथ ही बोले कि उन्हें समाज के लोगों पर पूरा भरोसा है। समाज के लोगों ने ही रमा निरंजन को एमएलसी बनाया है और समाज ही उन्हें राज्यमंत्री बनवाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल के राष्ट्रीय सचिव कालका पटेल व विशिष्ट अतिथि गुरसराय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल रहे। इस मौके पर एमएलसी रमा निरंजन, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप पटेल, गुड्डी रानी पटेल, पीतांबर पटेल, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सरदार पटेल आर्मी के सदस्यों ने सभी अतिथियों काे शाॅल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
000000000
हमारे बयान को गलत ढंग से लिया गया है। पटेल समाज में आज एक बच्चा पैदा करने की परंपरा चल पड़ी है। यह स्थिति भविष्य के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में समाज के लोगों से दो बच्चे पैदा करने की अपील की है। इसके अलावा युवाओं को समाज के अपने बड़े लोगों के पैर छूने की सीख दी। साथ ही कहा कि प्रत्याशी की पूरी परख करने के बाद ही अपना वोट दें। यह कार्यक्रम पटेल समाज का कार्यक्रम था, ऐसे में समाज की ही चर्चा की। - आरपी निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed