फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLC election voter box and poling party come der night

महानगर की मतपेटियां पहले पहुंचीं, देर रात तक पोलिंग पार्टियों का आना रहा जारी

Wed, 02 Dec 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
MLC election voter box and poling party come der night
मतदान कराकर बीकेडी में पेटियां जमा करने जाते मतदान कर्मी। अमर उजाला
झांसी। स्नातक एमएलसी चुनाव की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शाम को बुंदेलखंड महाविद्यालय के कोठारी हॉल में मतपेटियां जमा होने का काम शुरू हुआ। यहां देर रात तक मतपेटियां जमा की जाती रहीं। बुधवार को भी मतपेटियां जमा होंगी।
विज्ञापन

अलग-अलग जनपदों से आने वाली मतपेटियों को जमा करने के लिए बुंदेलखंड महाविद्यालय में पांच काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर पर झांसी, ललितपुर व महोबा, दूसरे पर बांदा, हमीरपुर व जालौन, तीसरे पर कौशांबी व फतेहपुर तथा चौथे काउंटर पर प्रयागराज व चित्रकूट जनपद की मतपेटियां जमा की गई हैं। वोटरों की संख्या अधिक होने की वजह से प्रयागराज की एक अलग काउंटर पर भी मतपेटियां जमा हुईं। चुनाव के उपरांत यहां सबसे पहले झांसी महानगर के मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टियां मतपेटी जमा करने पहुंची। रात आठ बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों की मतपेटियों का आना भी शुरू हो गया था। इसके बाद ललितपुर और जालौन की मतपेटियां भी पहुंचने लगीं। देर रात तक अन्य जिलों की पोलिंग पार्टियां भी अपनी-अपनी मतपेटियां लेकर पहुंची। प्रयागराज, कौशांबी व उसके आसपास के जनपदों की मतपेटियां बुधवार को भी पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed