फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLC election like as candicate prayagraj

बुंदेलखंड नहीं, बल्कि प्रयागराज के नेताओं पर भरोसा जताया है दलों ने

Wed, 25 Nov 2020 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
MLC election like as candicate prayagraj
झांसी। बुंदेलखंड की गरीबी और पिछड़ेपन को लेकर बात - बात पर आंदोलन करने वाले सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने इलाहाबाद - झांसी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में प्रयागराज के नेताओं पर ही भरोसा जताया है। ऐसे में यह चुनाव एक बार फिर प्रयागराज पर कें द्रित होता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि 16 प्रत्याशियों में से 9 प्रत्याशी केवल प्रयागराज से ही है। जबकि बुंदेलखंड के प्रत्याशियों की संख्या पांच है। अन्य प्रत्याशी कौशांबी व फतेहपुर के है।
विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों से भरे बुंदेलखंड की तस्वीर देश व प्रदेश के राजनेताओं में प्राकृतिक आपदाओं से जूझते एवं पलायन करते लोगों की है। पिछले कई वर्षों से इस मुद्दे पर और बुंदेलों को प्रगति के पथ पर बढ़ावा देने के लिए सभी राजनीतिक दल समय - समय पर आंदोलन करते रहे है। लेकिन खास बात यह है कि बुद्धि जीवी वर्ग के मतदाताओं का चुनाव कहे जाने वाले इलाहाबाद - झांसी खंड निर्वाचन क्षेत्र से इस बार किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने बुंदेलखंड को ज्यादा महत्व नहीं दिया है। चुनाव मैदान में भाजपा से डा. यज्ञदत्त शर्मा, कांग्रेस से अजय कुमार सिंह, सपा से डा. मान सिंह यादव व जन अधिकार पार्टी से उत्तम कुमार मौर्य प्रयागराज से ही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इसकी प्रमुख वजह प्रयागराज में मतदाताओं की सर्वाधिक होना है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज में 63 हजार से अधिक मतदाता है। इसके साथ ही कौशांबी में 11359, फतेहपुर में 15775 मतदाता है। बुंदेलखंड के जिलों में मतदाता संख्या पर नजर डाले तो झांसी में 15079, ललितपुर में 6289, जालौन में 17575, चित्रकूट में 6056, बांदा में 10876, हमीरपुर में 6457 और महोबा में 4430 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed