फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLC election counting today

Jhansi News: एमएलसी चुनाव की मतगणना आज, 11 चक्रों में गिने जाएंगे वोट

Thu, 02 Feb 2023 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
MLC election counting today
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच बुंदेलखंड महाविद्यालय मेें होगी। मतों की गिनती 11 चक्रों में होगी। दोपहर बाद रुझान आना शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही इस सीट पर किस्मत आजमा रहे 10 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में क्षेत्र के दस जनपद प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी व ललितपुर के 34,495 मतदाताओं में से 26,169 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इन सभी जनपदों में बनाए गए 141 मतदेय स्थलों से मतपेटियां बुंदेलखंड महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में लाई गईं थीं। यहां 14 टेबलों पर मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी। सभी टेबलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। चूंकि, चुनाव मतपत्रों पर हुआ, ऐसे में दोपहर बाद ही रुझान सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इनकी किस्मत का होगा फैसला
झांसी। मतगणना के बाद इस सीट पर चुनाव लड़ रहे दस प्रत्याशी भाजपा से डा. बाबूलाल तिवारी, सपा से डा. एसपी सिंह पटेल समेत अशोक कुमार राठौर, इमरान अहमद, उपेंद्र कुमार वर्मा, जगदीश प्रसाद व्यास, डा. प्रेमचंद्र यादव, लालमणि द्विवेदी, सुरेश कुमार त्रिपाठी व डा. हरिओम की किस्मत का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
झांसी। बुधवार को एमएलसी चुनाव की मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। इस दौरान एआरओ /जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कर्मचारियों को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पूरी पारदर्शिता से मतगणना कराना प्रशासन की प्राथमिकता पर है। कोठारी हॉल में मोबाइल फोन वर्जित रहेगा। जबकि, मतगणना स्थल नो स्मोकिंग जोन रहेगा। इस दौरान कर्मचारियों को मतगणना संबंधी अन्य निर्देश भी जारी किए गए। इस मौके पर एसएसपी राजेश एस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed