फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLA's son resigns from the post of metropolitan minister

Jhansi News: विधायक के बेटे ने महानगर मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
MLA's son resigns from the post of metropolitan minister
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मनोनयन के बाद से ही विवादों में घिरे सदर विधायक रवि शर्मा के बेटे ने भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जबकि, महानगर अध्यक्ष ने विधायक के बेटे के मनोनयन को लेकर अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

हाल ही में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह जादौन ने सदर विधायक रवि शर्मा के बेटे परन शर्मा को संगठन में महानगर मंत्री मनोनीत किया था। इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। प्रदेशीय नेतृत्व की अनुमति के बगैर विधायक के बेटे के मनोनयन को घोर अनुशासनहीनता मानते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने महानगर अध्यक्ष को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब कर लिया था। प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष को पद से हटाने की चेतावनी दी थी। इससे महानगर अध्यक्ष की कुर्सी भी खतरे में आ गई थी। इसी बीच विधायक के बेटे परन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बताया कि परन शर्मा ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। जबकि, जिलाध्यक्ष ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed