फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLA ahead development roadmap meet CM

Jhansi News: मुख्यमंत्री के सामने विधायकों ने रखा झांसी के विकास का रोडमैप

Mon, 09 Jan 2023 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
MLA ahead development roadmap meet CM
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भाजपा विधायकों ने झांसी के विकास का रोडमैप रखा। हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज से लेकर हवाई अड्डे तक की मांग उठी। इसके अलावा बांध से लेकर सड़क, स्कूल और अस्पताल तक का मुद्दा उठाया गया। सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों की बात सुनने के बाद मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाजपा की लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को झांसी मंडल के जनप्रतिनिधि लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम से मिले। सीएम ने सभी से समस्याओं से लेकर क्षेत्र के विकास के लिए जरूरतों के बारे में पूछताछ की। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि हसारी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी। इसके लिए सेना की एनओसी के अलावा रेलवे से भी मंजूरी मिल गई है। उन्होंने हवाई अड्डा बनवाने की मांग उठाई। कहा कि इसके लिए सर्वे हो चुका है। 218 करोड़ बजट की जरूरत है। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने एरच बांध का निर्माण शुरू कराने का मामला उठाया। सीएम ने जुझारपुरा एरच बांध का पुन: निर्माण शुरू कराने की स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा जवाहर ने बेतवा नदी पर रपटा की जगह खिरियाघाट के पुल का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। साथ ही विश्व बैंक परियोजना से गरौठा-मोतीकटरा मिसिंग रोड के निर्माण की मांग की। सीएम ने सहमति जताते हुए इस पर कार्ययोजना बनाने का आश्वासन दिया है। विधायक ने गुरसराय में डिग्री कॉलेज की स्थापना की भी मांग की। वहीं, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बड़ागांव-भस्नेह मार्ग पर सेतु, चिरगांव-झांसी कानपुर लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग सीएम से की। इसके अलावा बैदोरा और बिठरी में जीआईसी के निर्माण की मांग उठाई। आरामशीन से रक्सा को जोड़ने वाली 35 किलोमीटर की सड़क का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण, पांच सौ बेड अस्पताल का बजट जारी कराने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि मेडिकल कॉलेज में टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर कैंसर केयर यूनिट की स्थापना की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed