{"_id":"611eb34a8ebc3e79cd0c03ae","slug":"mission-shakti-government-will-distribute-rakhi-to-200-sisters-in-every-village-jhansi-news-jhs20230048","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति: 21 से शुरू होगा, बहनों को बांटी जाएगी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति: 21 से शुरू होगा, बहनों को बांटी जाएगी राखी
विज्ञापन
झांसी। मिशन शक्ति फेज-3 का शुभारंभ 21 अगस्त को होगा। मुख्य कार्यक्रम दीनदयाल सभागार में होगा, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाआें को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो सौ महिलाओं की सहभागिता कर उन्हें मिशन शक्ति के बारे में बताया जाएगा। सभी बहनों को एक-एक राखी और मास्क भी बांटा जाएगा।
राज्य स्तर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। लखनऊ से इसका सीधी प्रसारण दिखाया जाएगा। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में मिशन शक्ति फेज-1 और फेज-2 में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाआें को सम्मानित किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, सम्मान के प्र्रति जागरूकता कार्यक्रम चलेगा, साक्षात्कार, प्रशिक्षण, थानों और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा। टोल फ्री नंबर 112, 1090, 181 के बारे में बताया जाएगा। महिला कांस्टेबल गांवों में भ्रमण कर महिलाओं से संवाद करेंगी।
विज्ञापन
सरकारी विभागों में आयोजन होगा। 21 अगस्त को मिशन शक्ति कक्ष का शुभारंभ होगा। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके तहत सरकार हर गांव में 200 बहनों को राखी बांटेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।