फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   misdermeanor lawsuit

महापौर के स्टेनो के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

Tue, 14 Jan 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
misdermeanor lawsuit
थाना नावाबाद के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसकी मुलाकात नगर निगम के लिपिक विकास कुशवाहा उर्फ भूपेंद्र निवासी दतिया गेट से हुई थी। आरोपी ने उसे प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का वादा किया। इसको लेकर वह घर आने-जाने लगा। पीड़िता के मुताबिक तीन सितंबर को आरोपी उसके घर आया और बीयर पिलाकर उसके संग दुष्कर्म किया। आरोपी ने धोखे से उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। अब यह क्लिप वायरल कर देने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

परेशान होकर पीड़िता ने बृहस्पतिवार को ट्विटर में यूपी पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की। नगर निगम कर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी यह पोस्ट खूब वायरल हुई। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उसके बाद एसएसपी के निर्देश पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी लिपिक विकास के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। नवाबाद इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की विवेचना आरंभ करा दी गई है।
विज्ञापन

तैनाती को महापौर ने नकारा
महापौर रामतीर्थ सिंघल ने आरोपी के महापौर कार्यालय में तैनात होने से इंकार किया है। उनका कहना है आरोपी मूल रुप से कर विभाग में लिपिक है। अधिक कार्य होने पर उसे कार्यालय में मदद के लिए बुलाया जाता है। महापौर ने पूरे मामले की निष्पक्ष विवेचना कराए जाने की जरूरत बताई। हालांकि पीड़िता ने भी पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोपी विकास को महापौर कार्यालय में ही तैनात होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed