{"_id":"6002f9f78ebc3e32af7ef1e3","slug":"miscreants-tries-to-snatch-car-shots-driver-when-fails-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सरेआम चालक से कार छीनने लगे बदमाश, असफल होने पर गोली मारकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सरेआम चालक से कार छीनने लगे बदमाश, असफल होने पर गोली मारकर हुए फरार
Sat, 16 Jan 2021 08:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 16 Jan 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झांसी-मऊरानीपुर मार्ग स्थित लक्ष्मणपुरा के पास शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा चालक से कार छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि बदमाशों ने पहले कार छीनन की कोशिश की और असफल होने पर चालक को गोली मारकर मऊरानीपुर की तरफ भाग निकले।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
थाना रक्सा के कोटखेरा गांव निवासी बाबूलाल कुशवाहा झांसी के गल्ला व्यापारी महेश राय की गाड़ी चलाता है। शनिवार शाम वह मऊरानीपुर से झांसी आ रहा था। लक्ष्मणपुरा के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करके कार रोक ली।
विज्ञापन
बाइक सवार एक बदमाश ने जबरन उसे गाड़ी से उतारकर कार ले जाने का प्रयास किया। कहासुनी में बाइक पर बैठे बदमाश ने तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश मऊरानीपुर की तरफ भाग निकले।
लोगों से खबर मिलते ही बरुआसागर व सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बाबूलाल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटनस्थल पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली है।