{"_id":"5d8b69ec8ebc3e0135499f5c","slug":"minister-ramnaresh-agrawal-announces-good-news-for-jhansi-paddy-crop-field-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खतौनी के बिना भी सरकारी केंद्रों पर धान बेच सकेंगे मजदूर, प्रभारी मंत्री ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खतौनी के बिना भी सरकारी केंद्रों पर धान बेच सकेंगे मजदूर, प्रभारी मंत्री ने की घोषणा
Wed, 25 Sep 2019 06:51 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 25 Sep 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
घोषणा करते प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए खेतों में काम करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बटाई पर धान की खेती करने वाले वह मजदूर जिनके पास खतौनी नहीं है, उन्हें भी सरकारी केंद्रों पर धान बेचने का अधिकार मिलेगा।
इसके साथ ही जिले में शराब की बिक्री को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर कच्ची शराब बिकने नहीं दी जायेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिले में शराब की बिक्री को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर कच्ची शराब बिकने नहीं दी जायेगी।
