फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Minimum temperature crossed 32 degrees, Jhansi's night was the hottest in the state

Jhansi News: न्यूनतम तापमान पहुंचा 32 डिग्री के पार, प्रदेश में सबसे गर्म रही झांसी की रात

Mon, 10 Jun 2024 04:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature crossed 32 degrees, Jhansi's night was the hottest in the state
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से प्रदेश में एक बार फिर झांसी की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। वहीं, अधिकतम पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई है।
झांसी में एक-दो दिन से मौसम में कुछ नरमी बनी हुई थी। क्योंकि, मध्य प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण बनने से बीते शुक्रवार देर रात धूल भरी आंधी चली और हल्की बारिश हुई थी। शनिवार को भी बादल छाए रहने से दो सप्ताह बाद अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार से तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान जताया था।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस होने से प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के चलते कानपुर और वाराणसी दूसरे नंबर पर सबसे गर्म जनपद रहे। झांसी का अधिकतम पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा और ये प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जनपद रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस रहने से झांसी में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात सबसे गर्म रही। मौसम केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अब आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 47 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed