फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Military will realize the dream of becoming a military school

फौजी बनने का सपना साकार करेगा सैनिक स्कूल

Wed, 06 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
 Military will realize the dream of becoming a military school
school, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। जो बच्चे सैनिक और फौजी अफसर बनना चाहते हैं, अब उनका सपना साकार होने वाला है। झांसी में सैनिक स्कूल के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पहले चरण में स्कूल का बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


अभी प्रदेश में एकमात्र सैनिक स्कूल लखनऊ में है। अब तीन स्कूल और खोले जा रहे हैं। मैनपुरी और रायबरेली के अलावा झांसी में भी सैनिक स्कूल की स्थापना हो रही है। यह शहर से सटे कानपुर रोड पर दिगारा में खोला जा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग ने पचास एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। स्कूल भवन के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार 17 करोड़ रुपये की पहली किस्त उपलब्ध करा चुकी है। भवन बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन


निगम ने विद्यालय का दो चरणों में निर्माण की योजना बनाई है। पहले फेज की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। चालीस करोड़ का टेंडर अजमेर की एशियन कंस्ट्रक्शन को मिला है। कंपनी इसी माह निर्माण कार्य प्रारंभ कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सैनिक स्कूल का निर्माण इसी माह शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण के लिए जमीन का समतलीकरण कर लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।’
- आर पी सिंह, परियोजना प्रबंधक - राजकीय निर्माण निगम 

अब तक की प्रगति 
- 19 मई 2015 को मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास 
- दिसंबर 2015 में दिगारा में पचास एकड़ भूमि मिली 
- फरवरी 2016 में निर्माण के लिए 17 करोड़ की पहली किस्त मिली
- 30 अप्रैल 2016 को डाले गए टेंडर
- जून 2016 में टेंडर प्रक्रिया पूरी 

सैनिक स्कूल एक नजर में 
- कक्षा छह से बारहवीं तक की होगी पढ़ाई 
- प्रत्येक कक्षा के होंगे दो सेक्शन 
- 560 बच्चे कर सकेंगे पढ़ाई 
- सभी बच्चों को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा
- 127.89 अरब की लागत से होगा निर्माण 

यह होगा बुनियादी ढांचा 
 बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए यहां स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, बास्केटबॉल व बालीवाल कोर्ट, रनिंग ट्रेक, जिम हाल, हॉर्स राइडिंग ट्रैक, हॉकी, फुटबॉल व क्रिकेट के ग्राउंड, ओपर एयर थियेटर, डायनिंग हॉल आदि होगा। इसके अलावा तेरह सौ वर्ग मीटर में दो मंजिला प्रशासनिक भवन, तेइस सौ वर्गमीटर में दो मंजिला स्कूल की बिल्डिंग व स्टाफ क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। स्कूल के निर्माण में चार साल का वक्त लगेगा। 


एडमिशन के लिए होगा एग्जाम 
 सैनिक स्कूल में प्रवेश ऑल इंडिया लेवल के इंट्रेस टेस्ट के जरिये होगा। स्कूल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) से संबद्ध रहेगा। हालांकि, झांसी के सैनिक स्कूल में कब प्रवेश शुरू होंगे, यह अभी तय नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed