{"_id":"5de9627b8ebc3e54742977cc","slug":"milawati-sharab-in-jhansi-jhansi-news-jhs154253742","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आप मिलावटी शराब व बीयर तो नहीं पी रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आप मिलावटी शराब व बीयर तो नहीं पी रहे
विज्ञापन
milawati sharab in jhansi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप शराब पीने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए चौंकानी वाली है। जिले की कई दुकानों पर पानी मिलाकर शराब बेची जा रही है। मिलावटी शराब बेचने को लेकर सरकार भी सख्त है, लेकिन जिले में हालात इसके विपरीत हैं।
विज्ञापन
कई दुकानों पर खुलेआम गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा है। बरुआसागर क्षेत्र में दो दुकानों में हुई कार्रवाई के बाद पोल खुली है। बरुआसागर की अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकानों में पानी मिलाकर लोगों को बीयर व शराब बेची जाती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आबकारी आयुक्त ने आबकारी निरीक्षक पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली स्थित दतिया गेट बाहर निवासी विनोद व उनकी पत्नी रजनी की बरुआसागर में शराब की दुकान है। विनोद की अंग्रेजी व रजनी की बीयर की दुकान है। नवंबर माह में इन दुकानों पर शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद 23 नवंबर को सर्किल दो के आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह व सर्किल चार के आबकारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह की टीम के दोनों दुकानों पर दबिश दी थी। अंग्र्रेजी शराब से सात पेटी और बीयर की दुकान से साढ़ेे तीन पेटी पानी मिली शराब मिली थी।
विज्ञापन
गंभीर प्रकरण मानते हुए आबकारी निरीक्षक आनंद कुमार ने जिला निवाड़ी के थाना पिपरा निवासी महेंद्र राय, थाना सेंधरी के देवरी कलरऊ निवासी चंद्रभान राय, थाना कोतवाली के बड़ाबाजार निवासी विजय राय, दतिया गेट बाहर निवासी विनोद व उनकी पत्नी रजनी पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मौके से ही महेंद्र व चंद्रभान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, अन्य तीन आरोपी आज तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके। कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी गई थी। जहां गंभीर प्रकरण मानते हुए आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद ने आबकारी निरीक्षक क्षेत्र - 1 संजय सिंह को निलंबित कर दिया है।