फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   migrated labourers to get work in railway projects.

रेलवे परियोजनाओं में मिलेगा प्रवासी मजदूरों को काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
migrated labourers to get work in railway projects.
रेलवे अपनी परियोजनाओं में प्रवासी मजदूरों को काम देने की तैयारी में लगा है। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले 33 जिलों में आए प्रवासी मजदूरों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए जिला प्रशासन की मदद ली जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल में कार्य पूरा कराने के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों की व्यवस्था जुटानी शुरू कर दी है। क्षमता बढ़ोत्तरी, परिचालन एवं सड़क सुरक्षा सहित सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। महाप्रबंधक उत्तर मध्य और उत्तर रेलवे राजीव चौधरी ने परियोजनाओं और अन्य जनशक्ति गहन कार्यों में प्रवासी मजदूरों के उपयोग का करने की संभावना का पता लगाने के लिए मंडलों और निर्माण संगठन पर जोर दिया है। यह प्रयास न केवल मजदूरों को काम का अवसर प्रदान करेगा। बल्कि इन महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिल सकेगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 34 जिलों की सूची और प्रत्येक जिले में लौटने वाले प्रवासियों की संख्या को सभी ज़ोनल रेलवे को भेजी है और प्रत्येक जिले में रेलवे परियोजनाओं की पहचान करने की सलाह दी है जहां इन प्रवासी मजदूरों की सेवाओं का उपयोग संविदा कार्य में सीधे या मनरेगा योजना के माध्यम से किया जा सकता है। रेलवे के फील्ड स्तर के अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और ग्राम पंचायतों को संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। जिलेवार रेलवे परियोजनाओं में संविदा कार्य के लिए उपलब्ध मानव दिवस की गणना करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed